सीधे मुख्य कॉन्टेंट पर जाएं

आपके ऑर्डरलाइन का अवलोकन

अपने ऑर्डरलाइन की स्थिति को ट्रैक करें

Gouree Moog avatar
Gouree Moog द्वारा लिखा गया
एक साल पहले अपडेट किया गया

ऑर्डरलाइन पृष्ठ आपको आपके सभी ऑर्डरलाइन का अवलोकन देता है, चाहे आप एक ब्रांड/खुदरा विक्रेता हों या सकन्ट्रैक्चुअल पार्टनर (अनुबंधित भागीदार) हों।

सकन्ट्रैक्चुअल पार्टनर:

वे सभी ऑर्डरलाइन जिनके लिए आपने सप्लाई चेन बनाई हैं, इस पृष्ठ पर सूचीबद्ध हैं:

  1. पेंडिंग: सभी नई अपलोड की गई ऑर्डरलाइन यहां सूचीबद्ध हैं। उन्हें प्रति उत्पाद समूह में समूहीकृत किया गया है। आप क्रीएट पर क्लिक कर सकते हैं और सप्लाई चेन डेटा (ऑर्डरलाइन कैसे बनाएं) भर सकते हैं।

  2. वेरिफिकेशन इन प्रोग्रेस: आपके द्वारा ऑर्डरलाइन के लिए सप्लाई चेन बनाने के बाद, ऑर्डरलाइन वेरिफिकेशन इन प्रोग्रेस टैब पर चली जाती है। वहां आप ऑर्डरलाइन की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं।

    सभी सप्लाई चेन भागीदार अब ऑर्डर इविडेंस (पैकिंग सूची या डिलीवरी नोट) अपलोड करने में सक्षम हैं। एक बार जब वे साक्ष्य अपलोड कर देते हैं, तो सप्लाई चेन का चरण घड़ी आइकन के साथ गहरे भूरे रंग में बदल जाता है। एक बार जब सप्लाई चेन में अगला आपूर्तिकर्ता अपलोड किए गए डेटा को सत्यापित कर लेता है, तो चेक चिह्न के साथ चरण नीला हो जाता है।

    नीचे दी गई तस्वीर में वीविंग, डाइयिंग और वॉशिंग के चरणों के साक्ष्य अपलोड किए गए हैं। सप्लाई चेन के अगले आपूर्तिकर्ता द्वारा केवल स्पिनिंग कि प्रक्रिया सत्यापित कि गई है। आप इसे देख सकते हैं क्योंकि चरण चेक चिह्न के साथ नीले हैं और, सप्लाई चेन के नीचे, आप यह जानकारी देख सकते हैं कि साक्ष्य किसने अपलोड किया, कब अपलोड किया गया और यह अगले आपूर्तिकर्ता द्वारा सत्यापित किया गया था।​

    कन्फेक्शनिंग, ट्रांसपोर्ट और वेयरहाउसिंग कि प्रक्रिया के लिए, आपूर्तिकर्ता ने अभी तक साक्ष्य अपलोड नहीं किया है: ये चरण हल्के भूरे रंग के हैं। आपूर्तिकर्ताओं को साक्ष्य अपलोड करना होगा।

  3. कम्प्लीटेड: सभी ऑर्डरलाइन जिनके लिए ऑर्डर साक्ष्य अपलोड किया गया है (प्रत्येक प्रक्रिया के लिए) या ऑर्डरलाइन जो क्लाइंट (ब्रांड) द्वारा प्रकाशित (क्यूआर कोड के साथ) यहां सूचीबद्ध हैं।

आप ईटीडी, ब्रांड और उत्पाद समूह पर ऑर्डरलाइन फ़िल्टर या खोजने में सक्षम हैं।


क्या आपको अधिक जानकारी चाहिये? आप चैट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।


क्या इससे आपके सवाल का जवाब मिला?